हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े हमारे व्हाट्सप्प चैनल से जुड़े
Sarkari Primary Logo

SARKARI PRIMARY

www.sarkariprimary.com

Action completed successfully.
डेटा सुरक्षा: आपकी जानकारी इस वेबसाइट पर आपके ब्राउज़र में ही संसाधित होती है। बैंक खाता विवरण या कोई भी निजी डाटा किसी सर्वर पर भेजा नहीं जाता।

UDISE Form S03 Generator

1
School
2
Student
3
Changes

Submitted By (School Details)

For (Student Current Details)

Changes Required

Select the options below where modifications are needed.

Authority Signatures (Optional Auto-fill)

Share this Tool

Disclaimer: यह ब्लॉग/ वेबसाइट किसी सरकरी व गैर सरकारी संस्था से जुड़ा हुआ नहीं है| इस ब्लॉग/ वेबसाइट में दिए हुए एप्लीकेशन फॉर्म/ प्रारूप विभिन्न स्त्रोतों से निर्मित किया गया है| यह सरकारी प्राइमरी ब्लॉग के टीम के प्रयास से बनाया गया| यह केवल सरकारी शिक्षकों/ कर्मचारियों की सहायता के लिए तैयार किया गया है।

कृपया किसी भी टूल्स/ जानकारी का उपयोग करने से पहले उसकी वैधानिक पुष्टि/ आधिकारिक जानकारी अवश्य कर लें। इस संबंध में ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। टूल्स/ जानकारी के उपयोग की संपूर्ण जिम्मेदारी यूजर की स्वयं की होगी।

यदि आपको किसी अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता हो, तो कृपया मुझसे निःसंकोच संपर्क करें।
eMail: sarkariprimary@gmail.com

UDISE Form S03 Format: Active Student Details Update, Print & Download

नमस्कार दोस्तों, विद्यालय में नामांकन के दौरान कई बार अभिभावक द्वारा एडमिशन फॉर्म में गलत जानकारी भरने या लिपिक त्रुटि के कारण UDISE में स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन के समय जानकारी गलत हो जाती है जिसके कारण अपार आई डी जनरेशन में दिक्कत आती है। जिसके समाधान के लिए, UDISE Form S03 सभी अध्यनरत छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है इसका प्रयोग करके आवश्यक विवरणों में संशोधन किया जा सकता है। इस फॉर्म के माध्यम से छात्र के नाम, जन्मतिथि, जेंडर, आधार, आधार के अनुसार नाम तथा कक्षा एवं सेक्शन जैसे विवरणों में आवश्यक परिवर्तन का विवरण तैयार किया जा सकता है。

UDISE+ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का आधिकारिक डेटा प्रबंधन प्लेटफॉर्म है जिसकी आधिकारिक वेबसाइट https://udiseplus.gov.in/ है, जिसमें स्कूल प्रोफाइल, विद्यार्थी प्रोफाइल और शिक्षक प्रोफाइल संबंधी जानकरी को अपडेट एवं सत्यापित किया जाता है।

UDISE Form S03 में कौन-कौन से विवरण भरे जाते हैं?

Sarkari Primary हमारे शिक्षकों की सहयता हेतु एक पोर्टल है, जिसमे UDISE Form S03 Generator के माध्यम से पहले विद्यालय और विद्यार्थी की वर्तमान जानकारी भरी जाती है। इसके बाद जिन विवरणों में परिवर्तन आवश्यक है, उन्हें चुन कर अपडेट किया जाता है। इस टूल में दिए हुए मुख्य विकल्प इस प्रकार हैं।

विवरणपुराने एवं नए विवरण
छात्र का नामपुराना नाम / नया नाम
जन्मतिथिपुरानी DOB / नई DOB
जेंडरपुराना / नया
आधारपुराना / नया आधार
आधार के अनुसार नामपुराना / नया नाम
कक्षा एवं सेक्शनपुरानी / नई कक्षा एवं सेक्शन

UDISE Form S03 कैसे तैयार करें?

दिए हुए लिंक के माध्यम से फॉर्म ओपन कर लें , सबसे पहले विद्यालय का 11 अंकों का UDISE Code, विद्यालय का नाम, ब्लॉक और जिला दर्ज करें।

इसके बाद विद्यार्थी का 11 Digit National ID, वर्तमान नाम और वर्तमान कक्षा भरें।

अगले चरण में केवल उन्हीं विकल्पों को चुनें जिनमें संशोधन किया जाना है। जैसे - छात्र के नाम, जन्मतिथि, जेंडर, आधार, आधार के अनुसार नाम तथा कक्षा एवं सेक्शन।

प्रत्येक चयनित विवरण के लिए पुराने और नए विवरण दर्ज करें।

फॉर्म में विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापक प्रभारी तथा संबंधित अधिकारी के नाम और पदनाम दर्ज करने का विकल्प भी दिया गया है।

UDISE S03 Form Print और Download कैसे करें?

फॉर्म की जानकारी पूरी करने के बाद जनरेट किए गए प्रारूप को जांचा जा सकता है। उपलब्ध टूल में Edit Form, Print, Save PDF और Save Image विकल्प दिए गए हैं।

UDISE Form S03 Online Tool:
UDISE Form S03 Generator – Sarkari Primary

महत्वपूर्ण सावधानी

सभी उपयोगकर्ता से अनुरोध है की फॉर्म में भरी हुई जानकारी को सबमिट/प्रिंट करने से पहले पुराने और नए जानकारी की अच्छी तरह पड़ताल कर ले। फॉर्म को प्रिंट करने के पश्चात् निर्धारि प्रारूप में उसके सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स के साथ सम्बंधित कार्यालय में जमा कर दें। UDISE+ डेटा में स्कूल स्तर से लेकर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक सत्यापन की व्यवस्था है।

UDISE Form S03 से संबंधित FAQ

1. UDISE Form S03 क्या है?

UDISE Form S03 पढ़ रहे बच्चों के नाम, DOB, जेंडर, आधार, आधार के अनुसार नाम तथा कक्षा/सेक्शन जैसे डाटा में जरुरी बदलवा का प्रारूप तैयार करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

2. क्या S03 Form में छात्र का नाम बदला जा सकता है?

हाँ। फॉर्म में पुराने नाम और नए नाम के लिए अलग-अलग स्थान उपलब्ध हैं। अंतिम संशोधन संबंधित UDISE+ प्रक्रिया और सक्षम अधिकारी के निर्देश के अनुसार किया जाना चाहिए।

3. क्या कक्षा और सेक्शन बदलने का विकल्प है?

हाँ। S03 प्रारूप में Class & Section के लिए पुराने तथा नए विवरण दर्ज करने का विकल्प उपलब्ध है।

4. क्या फॉर्म PDF में डाउनलोड कर सकते हैं?

हाँ। Sarkari Primary के S03 Generator में तैयार फॉर्म को Save PDF विकल्प से PDF के रूप में सेव किया जा सकता है।

5. क्या S03 Form का प्रिंट निकाला जा सकता है?

हाँ। जनरेट किए गए फॉर्म में Print विकल्प उपलब्ध है, जिससे इसे प्रिंट किया जा सकता है।

6. क्या फॉर्म को इमेज के रूप में सेव कर सकते हैं?

हाँ। उपलब्ध टूल में Save Image विकल्प भी दिया गया है, जिससे तैयार प्रारूप को इमेज के रूप में सेव किया जा सकता है।

7. क्या यह UDISE+ का आधिकारिक सरकारी टूल है?

नहीं। यह Sarkari Primary द्वारा बनाया गया सहायक Form S03 Generator है। UDISE+ स्वयं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आधिकारिक प्लेटफॉर्म है। इसलिए किसी भी वास्तविक डेटा संशोधन से पहले संबंधित विभाग/अधिकारी के निर्देशों की पुष्टि करना उचित है।